एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर सम्मेलन का आयोजन
देहरादून। देहरादून में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विषय पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे आफ इंडिया के ऑडिटोरियम में आयोजित इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी के केंद्रीय महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया। इस अवसर पर सुनील बंसल ने एक राष्ट्र एक चुनाव से होने वाले देश के फायदे को गिनाया। उन्होंने कहा कि आज अलग-अलग चुनाव होने से देश का बहुत बड़ा पैसा चुनाव में खर्च होता है साथ ही अलग-अलग चुनाव होने के कारण पूरे देश में कहीं ना कहीं चुनाव आचार संहिता लगी रहती है जिससे विकास की गति धीमी पड़ती है। वही सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की वन नेशन वन इलेक्शन होने से बहुत बड़ी संसाधनों की बचत होगी साथ ही विकास कार्य भी तेजी से होगा।
