हाईकोर्ट ने लगाया खनन पर रोक
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में कोसी नदी में चल रहे खनन पर प्रतिबंध लगा दिया है। बाजपुर निवासी सुबेग सिंह व अन्य हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि कोसी नदी से लगे हुए ग्राम जगतपुर, पटोती, महताबन, महुआडाली, गुलजारपुर आदि गांवों में खनन माफिया की ओर से अवैध खनन किया जा रहा है। इससे गांव को खतरा बना हुआ है। याचिका में कहा कि इसी तरह खनन होता रहा तो भविष्य में उनका गांव बाढ़ में बह जाएगा। याचिका में कहा कि जब भी खनन माफिया को खनन करने से रोका जाता है तो वह जान से मारने की धमकी देते हैं। याचिकाकर्ता की ओर नदी में हो रहे अवैध खनन को रोके जाने की मांग की थी। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद दिया।
