लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुले
गोपेश्वर। चमोली जिले में स्थित लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही अब चार माह तक श्रद्धालु भगवान लक्ष्मण के दर्शन यहां कर सकेंगे। इस अवसर पर पुलना गांव के स्थानीय लोगों ने पवित्र हिम सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर लोकपाल लक्ष्मण के दर्शन किये और क्षेत्र के सुख समृद्धि की मनोकामना की। वहीं हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। कपाट खुलने से पूर्व 500 से अधिक श्रद्धालु घांघरिया पहुंच चुके हैं। गुरुद्वारे के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि पंज प्यारे आज गोविंदघाट गुरुद्वारे से घांघरिया के लिए रवाना होंगे और रात्रि प्रवास के बाद कल हेमकुंड साहिब पहुंचेंगे।
[5/24, 6:47 AM] Tulsiram: तीन प्रमुख निजी अस्पतालों में गोल्डन कार्ड से इलाज की सुविधा जारी
देहरादून के तीन प्रमुख निजी अस्पतालों में गोल्डन कार्ड से इलाज की सुविधा पूरी तरह जारी रहेंगी। स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर. राजेश कुमार ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड धारकों को देहरादून के तीन प्रमुख निजी अस्पतालों जॉली ग्रांट हॉस्पिटल, श्री महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल और ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में गोल्डन कार्ड से इलाज की सुविधा जारी रहेंगी। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि भविष्य में गोल्डन कार्ड से मिलने वाली सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा ताकि राज्य के हर नागरिक को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिल सके।
