पौधरोपण करदिया पर्यावरण का संदेश
गोपेश्वर। चमोली: विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग द्वारा अलग अलग स्थानों पर पौध रोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। चमोली जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केदारनाथ, बद्रीनाथ, अलननन्दा वन प्रभाग ने जिले में कई जगहों पर पौध रोपण कार्यक्रम चलाया। इस दौरान ग्रामीण स्थलों के साथ साथ नगर पालिकाओं में पौध रोपण किया गया। प्रभागीय वन अधिकारी सर्वेश दुबे ने बताया कि जिले में पर्यवारण सरक्षण को लेकर अनेक जगह पर फलदार, छायादार पौध रोपे गए हैं। इन पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया, विश्व पर्यारण दिवस पर एक पौध माँ के नाम से लगाया गया है।
