हिमाचल में फिर सरकार बनाएगी भाजपा
जनमंच टुडे। विकासनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल विधानसभा चुनाव प्रचार में आज कई विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याक्षियों का चुनाव प्रचार किया और कांग्रेस और आप पार्टी पर निशाना साधा। चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए धामी ने कहा कि लक्ष्मी जी हाथ और झाड़ू पर नहीं, बल्कि कमल के फूल पर आती हैं। धामी ने इस दौरान चौपाल सीट से भाजपा उम्मीदवार बलबीर वर्मा के लिए वोट मांगे। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास मंत्र का ही परिणाम है कि आज उत्तराखंड के पहाड़ों में भी रेल पहुंच रही है, सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है और एम्स जैसे मेडिकल संस्थान यहां खुल रहे हैं। धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने पांच साल सरकार चलकर सत्ता में दोबारा न लौटने का मिथक तोड़ दिया है और हिमाचल की जनता भीइस मिथक को तोड़ेगीऔर भाजपा फिर सत्ता में आएगी।
