सरकार हर वर्ग के लिए संचालित कर रही विकास योजनाएं

जनमंच टुडे। रुद्रप्रयाग । राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर क्षेत्रीय जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ क्षेत्रीय जनता को उपलब्ध कराने के लिए एक साल नई मिसाल व जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन  विधायक केदारनाथ  शैला रानी रावत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें जन सेवा बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के चैक वितरण कर लाभान्वित किया गया।  क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए मा. विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक साल के कार्यकाल में कई महत्वकांक्षी योजनाएं धरातल पर उतराते हुए अंतिम छोर में रह रहे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे कि गरीब व्यक्तियों विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखते हुए सभी के हित के लिए कई योजनाएं संचालित की गई हैं तथा उन योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के लिए इस तरह के बहुउद्देशीय शिविरि आयोजित किए जा रहे हैं ताकि क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का निराकरण क्षेत्र में ही किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस शिविर के माध्यम से क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं जिसमें सड़क, आवास, रोजगार आदि की लगभग 20 समस्याएं दर्ज की गई हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो भी समस्याएं इस शिविर में प्राप्त हुई हैं उन समस्याओं का निस्तारण शीघ्रता से शीघ्र करना सुनिश्चित करें। उन्होने क्षेत्रीय जनता से कहा कि दूरदराज क्षेत्रों में जो शिविर आयोजित किये जा रहे है, उन शिविरों का लाभ स्थानीय जनता को उठानी चाहिए, तथा उनकी जो भी समस्याएंे है उन समस्याओं को अवश्य दर्ज करायें, कि उनका निराकरण शीध्रता से किया जा सके। उन्होने अधिकारियों से भी कहा है कि जो भी योजनाऐं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संचालित की जाती है, उन योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए धरातल पर उतारकर योजानाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने महिलाओं से कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एन.आर.एल.एम. के माध्यम से स्वंय सहायता समूह के तहत कई स्वरोजगार योजनाओं का बजट का प्रावधान किया है जिसके लिए  लाभ उठाने की बात कही। उन्होंने स्वयं सहायता समूह को अन्य राज्यों के भ्रमण करने की बात कही। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अकिधकारियों से कहा कि जो भी सड़क निर्माण किये जाते है उनको ठेकेदारों के भरोसे न छोड़े जाए, तथा जिन सडकों की स्थिति ठीक नही है उनको तत्परता से दुरस्थ करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सड़क किनारे जो भी अतिक्रमण किया जाता है तो उसको उसी समय हटाने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र के बच्चों के दृष्टिगत क्षेत्र में आईटीआई खोलेने की कार्यवाही की जा रही है, इसके साथ ही कार्तिक स्वामी को प्रसिद्व धाम बनाये जाने के लिए सरकार इस दिशा में कार्य कर रही।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र नेगी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि जन सेवा बहुउदेशीय शिविर में क्षेत्रीय जनता द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई गयी है उनका तत्परता से निस्तारण करना सुनिश्चित करे, इसमें किसी भी तरह से लापरवाही न की जाए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं से संचालित पात्र लाभार्थियों को चैक उपलब्ध कराते हुए लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 35 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरित की गई। पशुपालन विभाग द्वारा 11 पशुपालकों को पशुओं को दवाई वितरित की गयी। उद्यान विभाग द्वारा 43 लोगों को सब्जी के बीज वितरण किए गए।
इससे पूर्व मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही प्राथमिक विद्यालय तोडी के छात्र-छात्राओं एवं महिला समूह भ्रणज के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम का सफल संचालन किशन सिंह रावत द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *