सेल्फी के चक्कर में डूब गई दो भाइयों की ‘जिंदगी’
जनमंच टुडे। चंपावत। शारदा नदी के किनारे पत्थर पर खड़े होकर सेल्फी लेने के दौरान एक युवक का संतुलन बिगड़ गया और नदी में जा गिरा। उसे बचाने के फेर में उसका भाई ने नदी में छलांग लगा दी लेकिन दोनों नदी में डूब गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम दोनों भाइयों की खोजबीन में सर्च अभियान चलाया, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल पाया। जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के बरेली से दो भाई पूर्णागिरि दर्शन को आए थे। दोनों भाई सोमवार को शारदा नदी में गए। इस दौरान एक भाई नदी किनारे पत्थर पर खड़े होकर सेल्फी लेने लगा, लेकिन इसी दौरान उसका सन्तुलन बिगड़ गया और वह उफनाती शारदा नदी में जा गिरी। भाई के नदी में गिरते ही दूसरा भाई भी उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते दोनों नदी में ओझल हो गए। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। राहत एवं बचाव दल ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान चलाया, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल पाया। दोनों की पहचान यूपी के आंवला (बरेली) के राजू राजपूत (20) और मुकेश राजपूत (15) के रूप में हुई है। उनका कुछ पता नही चल पाया है।
