राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर कर रही डबल इंजन की सरकारें : मांडविया

जनमंच टुडे। देहरादून।

ह्रदय सम्बंधित मरीजों को अब राज्य में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैथ लैब का लोकार्पण किया है । इसके तहत आईसीयू, मैमोग्राफी युनिट एवं डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन का लोकार्पण किया गया । कैथ लेब से हार्ट के मरीजों को एंजियोग्राफी एंजियोप्लास्टी की सुविधा मिल सकेगी।  देहरादून के पूर्व से ही कोरोनेशन अस्पताल में पीपीपी मोड पर एक कैथ लैब का संचालन किया जा रहा है, लेकिन पहली बार दून अस्पताल में बनाई गई कैथ लैब राज्य सरकार द्वारा संचालित की जाएगी। दून अस्पताल में मैदानी जिलों कि ही नहीं बल्कि पर्वतीय जिलों से भी कई मरीज रोजाना आते हैं । वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडवीया ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर कर रही है। एक तरफ जहां ऋषिकेश में एम्स में 100 करोड़ के मेडिकल केयर यूनिट खोला गया, वही दून अस्पताल में कैथ लैब का लोकार्पण किया  गया है,जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी।  उन्होंने कहा कि दो दशक पहले देश में 100 करोड़ की आबादी में एक एम्स होता था जबकी आज एक करोड़ की जनसंख्या में एक एम्स है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *