पुल हादसे में जान गंवाने वाले युवक का शव मिला

जनमंच टुडे। कोटद्वार। विगत दिनों  कोटद्वार में मालन नदी में बने पुल हादसे में लापता एक युवक का शव राहत एवं बचाव दल को मिल गया है, जबकि दो अन्य अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। भारी बारिश के चलते मालन नदी पर बना पुल  पुल के आसपास हुए खनन के चलते भारी बारिश से ध्वस्त हो गया था। हादसे में तीन लोग उफनाती मालन नदी में बह गए थे। एसडीआरएफ कि टीम उनकी तलाश में जुटी हुई थी। आज टीम को घटना स्थल से लगभग 9 किलोमीटर दूर एक युवक का शव बरामद किया, जबकि दो व्यक्ति अभी लापता बताए जा रहे हैं।
मृतक युवक की पहचान प्रशांत डबराल (40) पुत्र प्रकाश डबराल निवासी हल्दूखाता के रूप में हुई है। एसडीआएफ की टीम  दो अन्य लापता व्यक्तियों की तलाश में जुटी हुई है। अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *