कल लगेगा चन्द्रग्रहण
देहरादून। सात सितंबर रविवार को इस वर्ष का पूर्ण चन्द्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण रात 9 बजकर 57 मिनट से शुरू होगा और पूर्वाह्न एक बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। चंद्रग्रहण लगभग साढ़े तीन घंटे तक रहेगा। चंद्रग्रहण की यह खगोलीय घटना चंद्रग्रहण भारत सहित एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका महाद्वीप समेत दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण एक प्राकृतिक खगोलीय घटना है। ऐसा माना जाता है कि यह तब होता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है। ऐसे में पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है और उसकी चमक कम हो जाती है। जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाता है, तो इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण कहा जाता है।
